कौन कहता है नशे की इल्म मुझको है नहीं
मैं आज भी अश्कों को पी कर झूम लेता हूँ
फिर मुझे जीने की ख्वाहिश हो गयी शायद
मैं हर सुबह फूलों को खिलते देख लेता हूँ
मेरी हस्ती किसी के रूठने से खौफ खाती है
किसी के मुस्कराहट में मैं खुद को ढूंढ लेता हूँ
जगह थोड़ी सी देखो छोड़ दो यारों मेरे जानिब
किसी के साथ की मैं ख्वाब अब भी देख लेता हूँ
कई बरसों से रंजिश थी खुदा से रात दिन मुझको
झुका के सिर दुआ उसकी मैं अब दिन रात लेता हूँ